HPBoSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का संशोधित रिजल्ट जारी, पास परसेंटेज में बढ़ोतरी
Press Trust of India | May 21, 2025 | 11:01 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ (एचपीजीटीयू) और निजी स्कूल संघों द्वारा यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बोर्ड को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE), धर्मशाला ने अंग्रेजी पेपर की मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई गलती को सुधारते हुए बुधवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया है। यह घोषणा एचपीबीओएसई के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने 21 मई, 2025 को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
संशोधित परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर प्रकाशित किया गया है और उम्मीदवार अब अपना रोल नंबर दर्ज करके अपने अपडेट किए गए अंक देख सकते हैं।
संशोधित रिजल्ट्स में शामिल हुए 88.64 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले आंकड़े 83.16 प्रतिशत से काफी बेहतर है।
HPBoSE 12th Result 2025: रिजल्ट के आंकड़े
इसके अलावा, कुल 86,373 छात्रों में से 76,315 को अब उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 3,838 को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है और 5,868 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं 17 मई को घोषित रिजल्ट्स में 71,591 छात्रों को उत्तीर्ण, 5,847 को कम्पार्टमेंट के तहत और 8,581 को अनुत्तीर्ण दिखाया गया था।
HPBoSE 12th result 2025: क्या था पूरा मामला?
बता दें कि 17 मई को एचपीबीओएसई कक्षा-12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद, बोर्ड को कई छात्रों से शिकायतें मिलीं, जिन्होंने अंग्रेजी में कम अंक प्राप्त किए। हिमाचल प्रदेश सरकारी शिक्षक संघ (HPGTU) और निजी स्कूल संघों द्वारा इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बोर्ड से मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा।
राज्य बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि बोर्ड ने जांच शुरू की, जिसमें पाया गया कि रद्द किए गए पेपर की गलत उत्तर कुंजी "मानवीय भूल" के कारण अपलोड की गई थी, जिसके कारण विसंगतियां हुईं। गलती को स्वीकार करते हुए, बोर्ड ने कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और संशोधित परिणामों में केवल अंक बढ़ाए जाएंगे, न कि काटे जाएंगे।
अगली खबर
]HPBOSE 12th Topper 2025: ऊना की महक ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में किया टॉप, जानें स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट
महक ने 486 अंक और 97.2% के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट और टॉपर की घोषणा की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल