Trusted Source Image

HPBOSE 12th Topper 2025: ऊना की महक ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में किया टॉप, जानें स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट

Santosh Kumar | May 17, 2025 | 02:13 PM IST | 2 mins read

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 कांगड़ा डीसी एवं बोर्ड चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से घोषित किया।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 17 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में ऊना जिले की महक ने राज्य में टॉप किया है। महक ने 486 अंक और 97.2% के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट और टॉपर की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम में कांगड़ा की अंकिता ने 483 अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बोर्ड जल्द ही वेबसाइट रिजल्ट लिंक को सक्रिय करेगा।

HPBOSE 12th Result 2025: परीक्षा में कुल 83.16% छात्र पास हुए

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 कांगड़ा डीसी एवं बोर्ड चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से घोषित किया। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 75 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

इसमें 61 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं। इस साल एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 83.16% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। टॉपर्स को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

Also readHPBOSE 12th Result 2025 (Out) Live: एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी @hpbose.org; 83.16% पास, महक ने किया टॉप

HPBOSE 12th Topper 2025: एचपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 वीं सभी स्ट्रीम के टॉपर सूची नीचे देख सकते हैं –

एचपी बोर्ड कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

  • महक – 486 अंक – St DR पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट (ऊना)
  • खुशी – 483 अंक – धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मशाला (कांगड़ा)
  • कनिका – 482 अंक – भारती विद्या पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ (कांगड़ा)

एचपी बोर्ड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

  • अंकिता – 483 अंक – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रैत (कांगड़ा)
  • निर्दोष कुमारी – 480 अंक – डी न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंस, छतरी (कांगड़ा)
  • ज्योति शर्मा – 479 अंक – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जलाड़ी (हमीरपुर)

एचपी बोर्ड कक्षा 12 कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

  • पायल शर्मा – 482 अंक – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चन्नूर (कांगड़ा)
  • शगुन – 478 अंक – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चूकी मणियार (ऊना)
  • अनन्या ठाकुर – 477 अंक – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चूकी मणियार (ऊना)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications