HP TET June 2025 Application Form: एचपी टेट जून पंजीकरण hpbose.org पर आज से शुरू; 1 से 14 जून तक होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 10, 2025 | 12:42 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज यानी 10 अप्रैल से जून सत्र के लिए एचपी टेट 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) में उपस्थित होने के इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एचपी टीईटी जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। एचपी टीईटी 2025 जून सत्र के लिए विलंब शुल्क 600 रुपए के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 1 से 3 मई तक है। सफलतापूर्क पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए एचपी टेट करेक्शन विंडो 4 से 6 मई तक खुली रहेगी।
एचपी बोर्ड की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा कुल 10 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। HP TET 2025 जून सत्र की परीक्षा 1 से 14 जून तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, HPBOSE प्रत्येक परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एचपी टीईटी 2025 जून एडमिट कार्ड जारी करेगा।
आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए और ओबीसी/ एसटी/ एसटी/ पीएच वर्ग के आवेदकों को 700 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 01892 - 242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 टीजीटी कला, चिकित्सा, गैर-चिकित्सा, हिंदी, संस्कृत, जेबीटी, टीजीटी, पंजाबी, उर्दू, विशेष शिक्षक टीईटी (प्री प्राइमरी से कक्षा 5 तक) और विशेष शिक्षक टीईटी (कक्षा 6 से 12 तक) के लिए कराई जाएगी।
HP TET 2025 Notification PDF Download: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में एचपी टीईटी 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय | परीक्षा की अवधि |
|---|---|---|---|---|
| 1 |
टीजीटी (ऑर्ट्स) टीईटी
|
1 जून, 2025 | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक | 2 घंटे 30 मिनट |
| 2 |
टीजीटी (मेडिकल) टीईटी
|
1 जून, 2025 | दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे कर | |
| 3 | जेबीटी टीईटी | 7 जून, 2025 |
सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
|
|
| 4 | टीजीटी संस्कृत टीईटी | 7 जून, 2025 |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे कर
|
|
| 5 | टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी | 8, जून, 2025 |
सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
|
|
| 6 | टीजीटी हिंदी टीईटी | 8, जून, 2025 |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे कर
|
|
| 7 | स्पेशल एजुकेटर टीईटी (प्री प्राइमरी से कक्षा 5 तक) | 11, जून, 2025 | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक | |
| 8 | स्पेशल एजुकेटर टीईटी (कक्षा 6 से 12 तक) | 11, जून, 2025 |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे कर
|
|
| 9 | पंजाबी टीईटी | 14, जून, 2025 |
सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
|
|
| 10 | उर्दू टीईटी | 14, जून, 2025 |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे कर
|
अगली खबर
]BARC OCES Result 2025: बीएआरसी ओसीईएस रिजल्ट barcocesexam.in पर घोषित, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
BARC OCES भर्ती इंजीनियरिंग स्नातकों एवं विज्ञान स्नातकोत्तर और डीएई ग्रेजुएट फेलोशिप स्कीम के लिए ओरिएंटेशन कोर्स के तहत वैज्ञानिक अधिकारी के 234 पद भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र