HP TET Answer Key 2025: एचपी टेट प्रोविजनल आंसर की hpbose.org पर जारी, 8 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 06:34 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने 2 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नवंबर 2025 के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से एचपी टीईटी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। एचपी टेट 2025 प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों को 8 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है।
नोटिस में कहा गया कि, “उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां प्रमाणित तथ्यों सहित दिनांक 08-12-2025 तक अनुभाग अधिकारी, प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा को ईमेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर ई-मेल द्वारा भेज सकते हैं।”
बोर्ड ने कहा कि, अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जाकर भी जमा करा सकते हैं। डाक के माध्यम से आपत्तियां भेजने वाले अभ्यर्थियों को 8 दिसंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्तियां बोर्ड कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
एचपी टीईटी नवंबर 2025 परीक्षा पंजाबी तथा उर्दू विषय के लिए 2 नवंबर को, टीजीटी ऑर्ट्स तथा मेडिकल के लिए 5 नवंबर को, डीएलएड/ जेबीटी तथा टीजीटी संस्कृत के लिए 8 नवंबर को, टीजीटी नॉन मेडिकल तथा टीजीटी हिंदी के लिए 9 नवंबर को और स्पेशन एजुकेटर कक्षा 1-5 व कक्षा 6-8 के लिए 16 नवंबर को आयोजित की गई थी।
HP TET Provisional Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट नवंबर 2025 सत्र के लिए एचपी टेट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिफिकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- एचपी टेट प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ लिंक दिखाई देगी।
- विषय से संबंधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल