HP PAT Result 2026: एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट रिजल्ट hptechboard.com पर घोषित, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | June 15, 2026 | 06:08 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने टॉप रैंक हासिल की है, उन्हें सरकारी संस्थानों में बेहतर सीटें मिलने की संभावना है। काउंसलिंग प्रक्रिया रिजल्ट में मिले अंकों के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड ने एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (एचपी पीएटी) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। एचपी पीएटी रिजल्ट 2026 घोषणा के साथ ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
पीएटी परीक्षा 17 मई में राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवारों को पीएटी रिजल्ट की जांच करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे परिणाम की जांच कर सकते हैं।
एचपी पीएटी मेरिट लिस्ट में 4,676 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जिन उम्मीदवारों ने टॉप रैंक हासिल की है, उन्हें सरकारी संस्थानों में बेहतर सीटें मिलने की संभावना है। काउंसलिंग प्रक्रिया रिजल्ट में मिले अंकों के आधार पर की जाएगी।
HP PAT Result 2026: एचपी पीएटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचपी पीएटी रिजल्ट 2026 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर एचपी पीएटी रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- एचपी पैट रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें नाम, रैंक चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Also read JEECUP Answer Key 2026: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी, चैलेंज विंडो एक्टिव
HP PAT Counselling 2026: एचपी पीएटी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट 2026 के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसमें पंजीकरण, पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन, सीट आवंटन और संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग शामिल होगी।
सीट आवंटन मेरिट सूची, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
अगली खबर
]JEECUP Answer Key 2026 (Out) LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की जारी @jeecup.admissions.nic.in; रिजल्ट डेट जानें
परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपनी जीकप 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 जून से 9 जून तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार