Santosh Kumar | June 11, 2026 | 10:59 PM IST | 4 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक जीकप आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

JEECUP Answer Key 2026 Live Updates: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपनी जीकप 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 जून से 9 जून तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप 2026 आंसर की सभी ग्रुप्स के लिए जारी की गई है। जेईईसीयूपी ने तुरंत एक चैलेंज विंडो भी खोल दी है, जिससे उम्मीदवार गलत जवाबों के बारे में आपत्ति जता सकते हैं। यह विंडो तय समय-सीमा तक एक्टिव रहेगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईईसीयूपी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की 2026 के संबंध में चुनौती दिए जाने वाले हर सवाल के लिए ₹100 की फ़ीस लगेगी और पेमेंट ऑनलाइन करना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय सही सबूत या प्रमाण अपलोड करना जरूरी है।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद, जीकप आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड और प्रिंट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
जीकप ने साफ किया है कि एक एक्सपर्ट कमेटी सभी सही आपत्तियों की समीक्षा करेगी। इसके बाद, जेईईसीयूपी 2026 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर जीकप 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके जीकप आंसर की 2026 और जेईईसीयूपी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। जीकप 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
June 11, 2026 | 10:59 PM IST
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 के मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप अपना संभावित स्कोर जान सकें:
प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इस बार परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। उम्मीदवार अपने कुल सही उत्तरों की संख्या को 4 से गुणा करके अपना कुल संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।
June 11, 2026 | 10:00 PM IST
यूपी जीकप प्रोविजनल आंसर की जारी होने और उस पर आपत्तियों के निपटारे के बाद, विषय विशेषज्ञों की टीम एक 'फाइनल आंसर की' तैयार करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, फाइनल आंसर की और यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का मुख्य परिणाम जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। परिणाम के साथ ही रैंक कार्ड भी जारी किया जाएगा।
June 11, 2026 | 09:00 PM IST
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि परिषद द्वारा जारी की गई आंसर की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज से एक्टिव हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करके 15 जून तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
June 11, 2026 | 08:00 PM IST
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
June 11, 2026 | 07:09 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर "Candidate Activity Board" के तहत "Online Challenge Answer Key - JEECUP 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
यहां अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
अब सबमिट करते ही आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
June 11, 2026 | 06:11 PM IST
हां, यदि आपकी आपत्ति वैध पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यदि आपत्ति अस्वीकृत हो जाती है, तो शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।
June 11, 2026 | 05:04 PM IST
जीकप प्रोविनजल उत्तर कुंजी में विसंगतियां पाने वाले उम्मीदवार 100 रुपये का वापसी योग्य शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। यदि उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
June 11, 2026 | 04:00 PM IST
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके जीकप आंसर की 2026 और जेईईसीयूपी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
June 11, 2026 | 03:27 PM IST
JEECUP 2026 की अंकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
June 11, 2026 | 01:51 PM IST
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईईसीयूपी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
June 11, 2026 | 12:59 PM IST
परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपनी जीकप 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
June 11, 2026 | 12:58 PM IST
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद, आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है।
Santosh Kumar