Santosh Kumar | June 11, 2026 | 12:10 PM IST | 1 min read
जेईईसीयूपी ने उम्मीदवारों को गलत जवाबों के बारे में आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 जून से 9 जून तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर की अलग-अलग ग्रुप्स के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट या रिकॉर्ड किए गए जवाबों से आंसर की का मिलान करके अपने अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं।
जेईईसीयूपी ने उम्मीदवारों को गलत जवाबों के बारे में आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए चैलेंज शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
आंसर की चैलेंज फीस ऑनलाइन मोड में ही जमा करना होगा। आपत्ति के साथ सही सबूत अपलोड करना जरूरी है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद, आपको प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का ऑप्शन मिलेगा। एक्सपर्ट कमेटी द्वारा सही आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।
जेईईसीयूपी 2026 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। जीकप 2026 उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद, आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है।
Santosh Kumar