Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 10:31 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा की प्रोविनजल उत्तर कुंजी पर चुनौतियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 11 जून को रात 10:00 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना होगा। समय-सीमा व बिना शुल्क के प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स के साथ प्रश्न-पत्र 9 जून को जारी किया था और आपत्ति लिंक भी इसी दिन सक्रिय की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीयूईटी यूजी 2026 फाइनल आंसर की और सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।
Also readUPGET Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 13 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
सीयूईटी यूजी का आयोजन 11 से 31 मई तक और 6-7 जून, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया गया था। सीयूईटी यूजी के लिए कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। कैंडिडेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी की और मार्किंग स्कीम की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
सीयूईटी स्कोर का उपयोग देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं: