Trusted Source Image

UPGET Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 13 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 10, 2026 | 10:35 AM IST | 2 mins read

यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET) 2026 का आयोजन तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है।

यूपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट www.abvmucet26.co.in पर 13 जून को जारी किया जाएगा।

यूपीजीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विश्वविद्यालय द्वारा यूपीजीईटी 2026 एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 16 जून को एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक निर्धारित है और इसकी कुल अवधि 2 घंटे 20 मिनट है। पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

Also readAllahabad University PGAT 2026 Exam: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “यूपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्र का नाम और पता 13 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र की जानकारी के अनुसार यात्रा की जरूरी व्यवस्था कर लें।”

यूपीजीईटी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET) 2026 का आयोजन तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है।

UP GNM Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें

यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूपीजीईटी 2026 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications