HP NEET UG Counselling 2026: एचपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आवेदन शुरू, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डेट 18 अगस्त
Santosh Kumar | August 14, 2026 | 12:27 PM IST | 1 min read
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जनरल, एनआरआई, ओबीसी और दूसरी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ₹2,500 तय की गई है, जबकि एससी, एसटी और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए यह ₹1,500 है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने नीट यूजी 2026 (सेशन 2026-27) के आधार पर हिमाचल प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज़्ड काउंसलिंग शेड्यूल और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जनरल, एनआरआई, ओबीसी और दूसरी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ₹2,500 तय की गई है, जबकि एससी, एसटी और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए यह ₹1,500 है।
पीडबल्यूडी कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी। एप्लीकेशन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए, उम्मीदवार व्हाट्सएप नंबर 9459139364 पर संपर्क कर सकते हैं।
HP NEET UG 2026 Counselling: एचपी नीट 2026 काउंसलिंग शेड्यूल
HP NEET UG Counselling 2026: एचपी नीट काउंसलिंग संबंधी निर्देश
एप्लीकेशन फॉर्म की कन्फर्मेशन कॉपी का प्रिंट आउट, अलॉटमेंट लेटर और सर्टिफिकेट/डॉक्यूमेंट्स के साथ, उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए संबंधित प्रोविजनल रूप से अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग के दिन खुद जमा करना होगा।
काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने या शुल्क भुगतान की प्रक्रिया के किसी भी चरण को पूरा न करने पर आवेदन का अंतिम सबमिशन अधूरा और असफल माना जाएगा।
केवल फीस कटने का मतलब यह नहीं है कि एप्लीकेशन फ़ॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। पेमेंट फेल होने या एप्लीकेशन फॉर्म की कन्फर्मेशन कॉपी जेनरेट न होने की स्थिति में यूनिवर्सिटी किसी भी तरह से ज़िम्मेदार नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम