Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली : उत्तराखंड स्टेट सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग बोर्ड ने नीट यूजी 2026 के तहत राज्य के मेडिकल (MBBS) और डेंटल (BDS) कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। नीट यूजी-2026 में सफल और राज्य सरकार के नियमों के तहत योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म भरना, चॉइस फिलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया आज 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थी 19 अगस्त तक इसे पूरा कर सकते हैं, जबकि डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया 20 से 21 अगस्त तक चलेगी।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग या जॉइनिंग 28 अगस्त 2026 तक कर सकेंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया | निर्धारित तिथि एवं समय |
पहले चरण की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र, चॉइस फिलिंग और फीस जमा करने की तिथि | 13 अगस्त (सुबह 11 बजे) से 19 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) |
पहले चरण की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों द्वारा चॉइस फिलिंग | 13 अगस्त (सुबह 11 बजे) से 19 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) |
डेटा प्रोसेसिंग | 20 अगस्त 2026 एवं 21 अगस्त 2026 |
परिणाम की घोषणा | 22 अगस्त 2026 |
आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2026 |
बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती के अंतिम नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड कुछ अन्य लंबित भर्तियों के नतीजे भी जारी करेगा।
Santosh Kumar