Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | August 13, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read

नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी होगी और नतीजे 19 अगस्त को जारी किए जाएंगे।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
मसीसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
मसीसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। एमसीसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर उपलब्ध है।

नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 5 से 15 अगस्त तक चलेगी। कैंडिडेट्स 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस उसी दिन शाम 5 बजे तक जमा की जा सकती है।

कॉलेजों/संस्थानों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 6 से 17 अगस्त तक होगी। चॉइस फिलिंग 17 अगस्त को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी।

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी होगी और नतीजे 19 अगस्त को जारी किए जाएंगे। अलॉट किए गए संस्थानों में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 20 से 25 अगस्त के बीच पूरी करनी होगी।

इसके बाद, जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन संस्थानों द्वारा 26 अगस्त को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें तय तारीखों के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications