HP NEET UG Counselling 2024: एचपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 16 सितंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | September 14, 2024 | 02:44 PM IST | 1 min read
एचपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने आज, 14 सितंबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड 2 की मेरिट सूची 10 सितंबर को जारी की गई थी। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एचपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग करने के लिए, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एचपी नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 सितंबर को जारी किया जाएगा।
HP NEET UG Counselling 2024: सीट आवंटन 20 सितंबर को
एएमआरयू 20 सितंबर को हिमाचल प्रदेश नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 24 से 26 सितंबर, 2024 तक अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
विश्वविद्यालय 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश नीट यूजी 2024 के तीसरे दौर की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार 28 और 29 सितंबर, 2024 को चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। एचपी नीट यूजी राउंड 3 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर को जारी होगा।
HP NEET UG Counselling 2024: विकल्प भरने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Admissions' सेक्शन में 'Apply for Admission/Counselling' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, एमबीबीएस/एमडीएस काउंसलिंग पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- इसके बाद विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल