HP NEET PG 2024 Counselling: एचपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 26, 2025 | 08:36 AM IST | 2 mins read
HP NEET PG 2024 सीट आवंटन परिणाम सीट उपलब्धता, भरे गए विकल्प, आरक्षित नीति और उम्मीदवार की रैंक के आधार पर घोषित किए गए हैं।
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) की ओर से एचपी नीट पीजी 2024 (HP NEET PG 2024) स्ट्रे वैकेंसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in के माध्यम से एचपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी नीट पीजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एचपी नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम सीट उपलब्धता, भरे गए विकल्प, आरक्षित नीति और उम्मीदवार की रैंक के आधार पर घोषित किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम में रिक्त पदों के लिए जिन छात्रों का नाम शामिल है, उन्हें 28 फरवरी, 2025 तक अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को एचपी नीट पीजी 2024 प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए पहुंचना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि NEET PG MD/MS काउंसलिंग के लिए अंतिम सीट आवंटन सूची अब उपलब्ध है। उम्मीदवार 27.02.2025 और 28.02.2025 को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।” आवंटित कॉलेज में सीट पुष्टि के लिए दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।
रिक्त सीटों के लिए एचपी नीट पीजी फाइनल सीट ऑलटमेंट की घोषणा 25 फरवरी को की गई है। स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट पीडीएफ में कैंडिडेट नीट रोल नंबर, नाम, आवेदन संख्या, स्टेट ओवरऑल मेरिट रैंक और आवंटित कॉलेज सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
HP NEET PG 2024 stray vacancy seat allotment result: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपी नीट पीजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- एएमआरयू की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर विजिट करें।
- ‘फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट स्ट्रे राउंड’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें चयनित छात्रों की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा