Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। एनबीई की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार natboard.edu.in पर जाकर 25 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर नीट पीजी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को डाउनलोड किए गए नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांचने की सलाह दी गई है।
नीट पीजी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर को पांच सेक्शन समूह A, B, C, D और E में बाटा गया है। प्रत्येक खंड से 36-36 प्रश्न सहित कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट (प्रत्येक सेक्शन 42 मिनट का) है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि ¼ नेगेटिव मार्किंग है।
एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी का आयोजन एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को अफवाहों, असत्यापित सोशल मीडिया पोस्ट या थर्ड पार्टी द्वारा जारी संदेशों पर विश्वास नहीं करने तथा एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।
निम्निलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट पीजी 2026 ए़डमिट कार्ड जांच और डाउनलोड कर सकते हैं: