HP DElED Exam Dates: एचपी डीएलएड पार्ट-1, 2 की रेगुलर व री-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट hpbose.org पर जारी
Santosh Kumar | September 18, 2026 | 03:31 PM IST | 1 min read
सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा को सुचारू रूप से और बिना नकल के आयोजित करने के लिए समय पर जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) के पार्ट-1 और 2 के रेगुलर, री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राज्य के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) और प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटरों में आयोजित की जाएंगी।
डेटशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। समय पर डेटशीट जारी करने का मकसद स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है।
तय शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड पार्ट-1 बैच की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक होंगी। इसमें बैच 2025-27 के रेगुलर स्टूडेंट्स और बैच 2024-26 के री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों वाले कैंडिडेट्स शामिल होंगे।
जबकि पार्ट-2 बैच की परीक्षाएं 21 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। इसमें बैच 2024-26 के रेगुलर स्टूडेंट्स और बैच 2023-25 के री-अपीयर, फेल और पूरे विषयों वाले कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है।
सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा को सुचारू रूप से और बिना नकल के आयोजित करने के लिए समय पर जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
अगली खबर
]DUSU Elections 2026: कोर्ट ने डूसू चुनाव प्रचार के दौरान गुंडागर्दी, हिंसा को लेकर मतगणना रोकने की चेतावनी दी
मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र के नाम पर ''आपराधिक'' व्यवहार को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उसने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से शुक्रवार तक वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल