Hindi Diwas 2025: अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई
Santosh Kumar | September 14, 2025 | 10:26 AM IST | 2 mins read
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की भाषाओं और बोलियों के बीच सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली हिंदी, तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है।
नई दिल्ली: हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई संदेश दिए। इन संदेशों के माध्यम से हिंदी के महत्व, इसकी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता में योगदान पर जोर दिया गया।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “ हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई! हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है। समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है।
उन्होंने कहा, “हिंदी के अधिकाधिक उपयोग व वैश्विक प्रसार का संकल्प लें, इसके विकास में भागीदार बनें और इसे डिजिटल युग की सबसे प्रभावी भाषा बनाएं।” यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हिंदी दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी।
अमित शाह ने दी हिंदी दिवस की बधाई
भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा, “आप सभी प्रदेशवासियों को 'हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी न केवल एक भाषा है बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और एकता की प्रतीक भी है।”
गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की भाषाओं और बोलियों के बीच सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली हिंदी, तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है।
Also read Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस की थीम क्या है? 14 सितंबर का इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य जानें
जेपी नड्डा ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
अमित शाह ने लिखा कि आज़ादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल तक हिंदी ने देश को एकजुट रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। आगे भी हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अहम योगदान देती रहेगी।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अपनी भाषा का ज्ञान ही वास्तविक प्रगति का आधार है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश को एकजुट करने में हिंदी की बड़ी भूमिका रही।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी