Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 09:46 AM IST | 5 mins read
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई।

नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को दो दिन के निर्धारित है, जिसमें 5.24 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 14 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 शहरों के 582 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कांस्टेबल (दूरसंचार) और ड्राइवर पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पहली बार, उम्मीदवारों के व्यवहार पर नजर रखने, चेहरे की पहचान करने और अनियमितताओं का पता लगाने के लिए AI को सीसीटीवी कैमरों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। अगर एक साथ पांच से ज्यादा लोग अधीक्षक के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा।
Also read MPPSC SSE Result 2024: एमपीपीएससी एसएसई फाइनल रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, टॉप 13 में 5 महिलाएं
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक अटेंडेंस पूरा करने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा।
September 15, 2025 | 09:46 AM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है।
September 15, 2025 | 08:44 AM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में लगभग 3.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
September 14, 2025 | 09:58 PM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रविवार को 21 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई। पहली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 582 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
September 14, 2025 | 07:53 PM IST
इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य भर में कांस्टेबल और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए 10,000 रिक्तियों को भरना है।
September 14, 2025 | 06:59 PM IST
सभी परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी से कवर किया गया है तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमें लाइव प्रसारण एवं मॉनिटरिंग के लिए आईटी प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
September 14, 2025 | 06:06 PM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा कुल 5,24,740 अभ्यर्थियों के लिए हुई। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
September 14, 2025 | 05:21 PM IST
परीक्षा 14 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 शहरों के 582 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली।
September 14, 2025 | 04:08 PM IST
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
September 14, 2025 | 02:53 PM IST
आवश्यक दस्तावेजों में प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
September 14, 2025 | 01:35 PM IST
परीक्षा केंद्र पर सख्त ड्रेस कोड का पालन करना होगा। पुरुष अभ्यर्थी चप्पल, सैंडल या खुले जूते पहन सकते हैं, जबकि महिलाएं साड़ी या सलवार सूट पहन सकती हैं। किसी भी प्रकार के आभूषण, अधिक बटन वाले कपड़े पहनना वर्जित है।
September 14, 2025 | 01:16 PM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 21 जिलों के 580 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,907 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
September 14, 2025 | 12:16 PM IST
14 सितंबर को प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 जिलों के 582 परीक्षा केन्द्रों पर 2,09,987 अभ्यर्थी के लिए आयोजित की गई।
September 14, 2025 | 11:13 AM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के तहत सामान्य कांस्टेबल, ड्राइवर, बैंड और पुलिस दूरसंचार कांस्टेबल जैसे पदों पर कुल 10,000 रिक्तियां भरी जाएंगी।
September 14, 2025 | 09:59 AM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 14 सितंबर को दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दो घंटे की अवधि के लिए शुरू कर दी गई है।
September 13, 2025 | 09:55 PM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
September 13, 2025 | 08:58 PM IST
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
September 13, 2025 | 07:48 PM IST
राजस्थान कांस्टेबल पुलिस भर्ती 2025 परीक्षा 14 सितंबर को दूसरे दिन दो पालियों में 2-2 घंटें की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
September 13, 2025 | 07:00 PM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा योग्यता के मानदंड के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 36% रखी गई है।
September 13, 2025 | 05:45 PM IST
राज्यभर के प्रमुख शहरों, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर सहित अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
September 13, 2025 | 03:40 PM IST
September 13, 2025 | 01:33 PM IST
पहली बार, उम्मीदवारों के व्यवहार पर नजर रखने, चेहरे की पहचान करने और अनियमितताओं का पता लगाने के लिए AI को सीसीटीवी कैमरों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। अगर एक साथ पांच से ज्यादा लोग अधीक्षक के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा।
September 13, 2025 | 12:20 PM IST
इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य भर में कांस्टेबल और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए 10,000 रिक्तियों को भरना है।
September 13, 2025 | 11:01 AM IST
दूसरे दिन 14 सितंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली पहली पाली में 21 शहरों के 582 केंद्रों पर 2,09,987 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
September 13, 2025 | 10:48 AM IST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 उम्मीदवारों के लिए होगी, जिकमें कांस्टेबल (दूरसंचार) और ड्राइवर के पदों के लिए उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
September 13, 2025 | 10:45 AM IST
राजस्थान पुलिस की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 13 सितंबर से शुरू हो रही है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को दो दिन के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 5.24 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।
यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 53,749 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।
Santosh Kumar