Punjab & Haryana HC Vacancy 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 26 मई से आवेदन
Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 07:56 PM IST | 3 mins read
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (S.S.S.C.) ने हरियाणा के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार 26 मई से 23 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.) ने हरियाणा के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के कुल 1265 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2026 (शाम 4 बजे) से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (शाम 4 बजे) निर्धारित की गई है । इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए आवेदकों को आवेदन की अंतिम तिथि (23 जून 2026) तक निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है-
-
डिग्री - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.), बीएससी या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए ।
-
कंप्यूटर ज्ञान - कंप्यूटर संचालन (विशेषकर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट) में दक्षता होनी आवश्यक है ।
-
मैट्रिकुलेशन नियम - उम्मीदवार ने 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा हिंदी या संस्कृत विषय के साथ पास की हो, या उच्च शिक्षा (+2/B.A./M.A.) में हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ा हो ।
Haryana Court Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
ऑनलाइन सुविधा शुल्क
|
परीक्षा शुल्क
|
कुल शुल्क
|
|
हरियाणा के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए
|
550
|
160
|
710 रुपये
|
|
हरियाणा के दिव्यांगजन (PwBD) उम्मीदवारों के लिए
|
550
|
शून्य (NIL)
|
550 रुपये
|
|
अन्य सभी श्रेणियां (पुरुष अभ्यर्थी)
|
550
|
650
|
1200 रुपये
|
|
अन्य सभी श्रेणियां (महिला अभ्यर्थी)
|
550
|
325
|
875 रुपये
|
Also read RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 3,951 कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती, 25 मई से आवेदन, जानें प्रक्रिया, फीस
ई-एडमिट कार्ड और डेमो टेस्ट
- डाउनलोड प्रक्रिया - उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस (SMS) के जरिए भी सूचित किया जाएगा।
-
वेबसाइट लिंक - उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। ध्यान रहे, एडमिट कार्ड डाक (Post) द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
-
फोटो से जुड़े नियम - उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी, जो किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) द्वारा प्रमाणित या स्व-प्रमाणित (Self-attested) होनी चाहिए। यह फोटो वही होनी चाहिए जो उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।
Also read SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी एग्जाम ईद के चलते 28 मई के बजाय 27 मई को, एडमिट कार्ड जल्द
Haryana Court Clerk Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा-
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा - यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और कुल 100 अंकों की होगी । इसमें जनरल नॉलेज (50 अंक - ऑब्जेक्टिव) और इंग्लिश कंपोजीशन (20 अंक ऑब्जेक्टिव + 30 अंक सब्जेक्टिव जैसे एस्से, लेटर, प्रिसिस और ट्रांसलेशन) शामिल होंगे । ऑब्जेक्टिव भाग में एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी । उम्मीदवारों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% और कुल मिलाकर 40% अंक लाना अनिवार्य है ।
-
कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) - लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा । इसमें पार्ट-1 स्प्रेडशीट टेस्ट (10 अंक, 10 मिनट) और पार्ट-2 इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (30 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य) होगा ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल