HBSE 10th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर कल आएगा, अध्यक्ष ने की पुष्टि
Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
एचबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से कल एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। छात्र व उनके अभिभावक 14 मई को आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि, ‘कक्षा 10वीं का परिणाम 14 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा।’ इससे पहले, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 12 मई को जारी किया गया था, जिसमें कुल 84.67% विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा।
एचबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक और उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन 22 जिलों के बनाए गए 75 केंद्रों पर 2 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया गया था।
Also read Haryana Board Class 12 Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 84.67% विद्यार्थी पास
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल जीपीए, कुल अंक और विषयवार प्राप्त अंक जांच सकते हैं। पिछले वर्ष, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 17 मई, 2025 को जारी किया गया था, जिसमें रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 92.49% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 73.08% दर्ज किया गया।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट जांच सकते हैं। इसके लिए, छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULTHB10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके इसे 56263 पर भेजना होगा। एचबीएसई 10वीं परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Haryana Board Result 2026 Class 10: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एचबीएसई की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सेकेंडरी रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CGPSC Prelims Exam Date 2024: सीजीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम शेड्यूल सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर के लिए जारी
सीजीपीएससी सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’