Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के लिए सीजीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 12 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सीजी पुलिस एसआई 2024 प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड जांच सकेंगे, जिसे डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद कुल 63,342 कैंडिडेट योग्य पाए गए। जिनके लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा राज्य के 33 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीजीपीएससी सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में कोई सूचना या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। नोटिस में बताया गया कि, कुल 1,37,323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 341 पद भरे जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी पुलिस एसआई परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: