HBSE Class 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, जानें पास परसेंटेज, टॉपर्स
Santosh Kumar | May 13, 2025 | 10:06 AM IST | 2 mins read
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में कम अंक मिले हैं तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट धीमी होने की स्थिति में छात्र एसएमएस के जरिए भी हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया लेख में बताई गई है।
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक) नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.66 प्रतिशत तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
बीएसईएच 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई। परीक्षा सत्र के दौरान पेपर लीक की घटना सामने आई, जिसके कारण बोर्ड को 29 मार्च को अंग्रेजी विषय की पुनः परीक्षा आयोजित करनी पड़ी।
एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल है। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
HBSE Result 2025 Class 12th: एसएमएस से कैसे चेक करें रिजल्ट?
नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से छात्र एसएमएस के जरिए एचबीएसई 12वीं परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- टाइप करें – RESULTHB12 <space> रोल नंबर
- इसे भेज दें नंबर 56263 पर।
- कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
HBSE Class 12th Result 2025: एचबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचबीएसई 12वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- एचबीएसई 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में कम अंक मिले हैं तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसका फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। प्रत्येक विषय के लिए फीस जमा करानी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें