Santosh Kumar | May 13, 2025 | 11:45 AM IST | 7 mins read
छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके सीबीएसई बोर्ड 2025 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Board Result 2025 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in और UMANG ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई के अनुसार, किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र पास होने के लिए 1-2 अंक से चूक जाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा। बोर्ड ने डिजिलॉकर कोड जारी कर दिया है।
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। किसी विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इन परीक्षाओं की जानकारी रिजल्ट घोषित होने के बाद दी जाएगी।
एक बार रिजल्ट आने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 2024 में, सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।
छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे-
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट घोषित किया है। छात्र सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
May 13, 2025 | 11:45 AM IST
May 13, 2025 | 11:36 AM IST
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए।
May 13, 2025 | 10:25 AM IST
May 13, 2025 | 09:56 AM IST
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। किसी विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
May 13, 2025 | 09:42 AM IST
छात्र अपनी डिजिटल सीबीएसई बोर्ड मार्कशीट 2025 और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा।
May 13, 2025 | 09:26 AM IST
रिजल्ट आने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 2024 में, सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।
May 13, 2025 | 08:47 AM IST
सीबीएसई बोर्ड के नतीजे 15 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम तिथि की पुष्टि बोर्ड द्वारा की जाएगी
May 12, 2025 | 11:00 PM IST
May 12, 2025 | 10:31 PM IST
सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड जारी किया है। सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए चेक किए जा सकेंगे।
May 12, 2025 | 10:01 PM IST
सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।
May 12, 2025 | 08:54 PM IST
May 12, 2025 | 08:37 PM IST
सीबीएसई ग्रेड-आधारित मूल्यांकन प्रणाली का उपयोग करता है, जिसमें A1 (91-100 अंक) उच्चतम ग्रेड होता है। 33 अंक से कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड मिलता है, जो दर्शाता है कि वे उत्तीर्ण नहीं हुए हैं।
May 12, 2025 | 08:03 PM IST
सीबीएसई रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी एक्सेस कर सकेंगे।
May 12, 2025 | 07:33 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
May 12, 2025 | 07:03 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रिजल्ट के बाद की गतिविधियों की प्रक्रिया में संशोधन किया है। इसके अनुसार, जो छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट हैं, उन्हें पहले अपने अंकों का सत्यापन कराना होगा।
May 12, 2025 | 06:41 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में एक फर्जी नोटिस के बारे में अलर्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 2025 एक नई संरचना और पद्धति के तहत दो चरणों में घोषित किए जाएंगे।
May 12, 2025 | 06:00 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के अलावा उमंग ऐप पर भी अपलोड करेगा।
May 12, 2025 | 05:37 PM IST
digilocker cbse result छात्रों को स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और CBSE परीक्षा रोल नंबर के साथ डिजिलॉकर पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
May 12, 2025 | 05:04 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा 2025 में टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करेगा। इसलिए, सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची 2025 की घोषणा नहीं की जाएगी।
May 12, 2025 | 04:16 PM IST
आधिकारिक सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सीबीएसई परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह आने की उम्मीद है। पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।
May 12, 2025 | 04:01 PM IST
छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे-
May 12, 2025 | 03:32 PM IST
एक बार रिजल्ट आने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी सीबीएसई मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 2024 में, सीबीएसई के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे।
May 12, 2025 | 03:10 PM IST
पिछले साल यानी 2024 में जेएसी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट (jac 10th result 2025) 19 अप्रैल, 2024 को और कक्षा 12वीं का रिजल्ट (class 12 jac result 2025) 30 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था।
May 12, 2025 | 03:09 PM IST
वर्ष 2025 के लिए (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई।
May 12, 2025 | 02:31 PM IST
शैक्षणिक सत्र 2024-25 से सीबीएसई ने 'सापेक्ष ग्रेडिंग' (Relative Grading) प्रणाली शुरू की है, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच शैक्षणिक तनाव और अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कम करना है।
May 12, 2025 | 02:09 PM IST
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, कुल विषयवार अंक, थ्योरी अंक, प्रैक्टिकल अंक, योग्यता स्थिति (पास या फेल) सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
May 12, 2025 | 01:43 PM IST
सीबीएसई रिजल्ट 2025 मार्कशीट तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
May 12, 2025 | 12:41 PM IST
पिछले शैक्षणिक वर्ष 2024 में सीबीएसई ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे। 2023 में सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा 12 मई को और 2022 में 22 जुलाई तथा 2021 में 3 अगस्त को की गई थी।
May 12, 2025 | 11:59 AM IST
इस वर्ष भारत और 26 अन्य देशों में बनाए गए 7842 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 42 लाख छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 (digilocker cbse result 2025) में शामिल हुए।
May 12, 2025 | 11:34 AM IST
May 12, 2025 | 11:18 AM IST
सीबीएसई की वेबसाइट, उमंग, डिजिलॉकर, आईवीआरएस और एसएमएस की सहायता से सीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2025 देख सकते हैं।
May 12, 2025 | 10:42 AM IST
नहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक कक्षा 12 और कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित नहीं किए हैं।
May 12, 2025 | 09:59 AM IST
ग्रेड देने के लिए, बोर्ड सभी उत्तीर्ण छात्रों को रैंक क्रम में रखेगा और निम्नानुसार ग्रेड प्रदान करेगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
May 12, 2025 | 09:32 AM IST
2024 की बोर्ड परीक्षाओं में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22,38,827 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 20,95,467 उत्तीर्ण हुए, यानी 93.60% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। कक्षा 12 के लिए, 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा दी और 14,26,420 उत्तीर्ण हुए, यानी उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% रहा।
May 12, 2025 | 09:06 AM IST
सीबीएसई रिजल्ट 2025 मार्कशीट तक पहुंचने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
May 12, 2025 | 08:32 AM IST
पिछले 5 वर्षों में सीबीएसई परीक्षा में कक्षा 12 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत
May 12, 2025 | 08:21 AM IST
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
May 12, 2025 | 08:19 AM IST
सीबीएसई बोर्ड के नतीजे 11 से 15 मई 2025 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम तिथि की पुष्टि बोर्ड द्वारा की जाएगी
हालांकि अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म मई के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म जुलाई 2025 का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar