HBSE Class 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 92.49% छात्र पास, जानें आंकड़े
Santosh Kumar | May 17, 2025 | 01:26 PM IST | 2 mins read
एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल bseh.org.in पर एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। अगर आधिकारिक वेबसाइट धीमी है, तो छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में इस साल 92.49% छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में 2.71 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा सरकार टॉपर्स को 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां छात्रों को अपना रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि डालनी होगी। इसके बाद वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
BSEH Class 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट के आंकड़े
एचबीएसई रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 96.28% रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 89.30% दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्रों में पास प्रतिशत 92.83% रहा। पिछले साल के मुकाबले कुल पास प्रतिशत में 2.79% की कमी आई है।
परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 91.07% रहा, जबकि लड़कियों ने 94.06% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। जिलों की बात करें तो रेवाड़ी के बाद चरखी दादरी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिले का रिजल्ट सबसे कमजोर रहा।
HBSE 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
इस वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल है।
एचबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों के पास प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे परीक्षा में कम अंक मिले हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
अगली खबर
]HPBOSE 12th Result 2025 (Out) Live: एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी @hpbose.org; 83.16% पास, महक ने किया टॉप
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना एचपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग वेबसाइट और ऐप जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी घोषित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार