HBSE 10th Compartment Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, bseh.org.in पर करें चेक
Santosh Kumar | August 8, 2025 | 09:34 AM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) ने कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। जिन छात्रों ने जुलाई 2025 में आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
छात्र एसएमएस के माध्यम से भी एचबीएसई कक्षा 10 की पूरक परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। एचबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल है।
HBSE Compartment Result 2025: पासिंग मार्क्स
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 5 से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। एचबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों के पास प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
हरियाणा बोर्ड मुख्य परीक्षा 2025 में 92.49% छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 2.71 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.07% रहा, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन 94.06% रहा।
HBSE Class 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
इस वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद बोर्ड ने 17 मई 2025 को एचबीएसई 10वीं का परिणाम जारी किया था।
अगली खबर
]CBSE Sample Papers 2025-26: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम cbseacademic.nic.in पर जारी
सीबीएसई के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। सीबीएसई ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर ये सैंपल पेपर तैयार किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल