HBSE 10th Toppers 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 499 अंक लाकर दीपिका बनी टॉपर, लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 02:02 PM IST | 1 min read
एचबीएसई कक्षा 10वीं 2026 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.60% रहा, जो पिछले वर्ष के 92.49% से से काफी कम है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने 14 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Haryana Board 10th Toppers 2026: टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 में टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल हैं। टॉप 2 में 498 अंकों के साथ चार परीक्षार्थियों रोनक, खुशी, अंतू और दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 497 अंकों के साथ 11 विद्यार्थियों ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।
Haryana 10th Pass Percentage 2026: पास प्रतिशत
एचबीएसई कक्षा 10वीं 2026 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.60% रहा, जो पिछले वर्ष के 92.49% से से काफी कम है। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.69% दर्ज किया गया है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2026 में सामाजिक विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.56% रहा, जबकि गणित (बेसिक) में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 85.00% रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का पास प्रतिशत 90.25% और शहरी स्कूलों का 87.94% दर्ज किया गया।
Haryana 10th Result 2026 Toppers List: टॉपर्स लिस्ट
नीचे सारणी में एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026 जांच सकते हैं:
| रैंक | छात्र का नाम | प्राप्त अंक | स्कूल का नाम |
|---|---|---|---|
|
1 |
दीपिका |
499 |
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
2 |
रौनक |
498 |
बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
2 |
खुशी |
498 |
एनसीवीएमम हाई स्कूल |
|
2 |
अंतू |
498 |
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
2 |
दीपांशु |
498 |
बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
काव्यांश |
497 |
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
दीक्षा |
497 |
टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
साक्षी |
497 |
श्री बालवीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
अर्जुन |
497 |
पिंक सिटी हाई स्कूल |
|
3 |
मानसी |
497 |
आर्यावर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
आशू |
497 |
होली सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
मनुराज |
497 |
मॉडर्न शिक्षा सदन |
|
3 |
सकोमल |
497 |
बालवीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
गीता |
497 |
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
3 |
महक |
497 |
आर्या हाई स्कूल |
|
3 |
वंश देव |
497 |
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच