Trusted Source Image

HBSE Class 10 Result 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, उत्तीर्ण प्रतिशत जानें

Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 12:46 PM IST | 1 min read

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप के माध्यम से भी हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जांच सकते हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Check Now
एचबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने 14 मई को एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम 2026 ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और results.bseh.org.in के माध्यम से हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईएच द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम 89.6% दर्ज किया गया है। पिछले तीन साल में एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे खराब रहा।

इस परीक्षा में कुल 2,76,640 नियमित अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,47,860 छात्र सफल घोषित किए गए, जबकि 6,201 परीक्षार्थियों को पुनः परीक्षा देनी होगी।

एचबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हासिल करने वाले छात्रों को सफल घोषित किया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी।

Also readHBSE 12th Result 2026 LIVE: एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी @bseh.org.in; 84.67% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स लिस्ट

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप के माध्यम से भी हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जांच सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों के मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में RESULTHB10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके इसे 56263 पर भेजना होगा।

एचबीएसई 10वीं ऑनलाइन मार्कशीट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। छात्र कुछ समय बाद अपने संबंधित स्कूल से हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

HBSE Secondary Result 2026: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र हरियाणा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, सेकेंडरी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • एचबीएसई 10th रिजल्ट 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications