Trusted Source Image

BPSC Judicial Services Pre Exam 2026: बिहार 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल जारी, एग्जाम 3 जून को

Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 11:31 AM IST | 1 min read

बीपीएससी सिविल जज 2026 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, बीपीएससी जुडिशियल सर्विसेज 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 3 जून को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 7 से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी जुडिशियल सर्विस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar BPSC 33rd Judicial Exam 2026: प्रारंभिक परीक्षा शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रीलिम्स एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि व दिनप्रथम पालीद्वितीय पाली
3 जून, 2026
(बुधवार)
सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तकदोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
सामान्य अध्ययनविधि (लॉ)

Also readRRB JE CBT-I Result 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, जोनवाइज मेरिच लिस्ट, कटऑफ अंक जानें

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 3 जून, 2026 (बुधवार) को दोनों पालियों में पटना स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।” परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

लिखित परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 कुल 173 सिविल जज (पीसीएस जे) के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

BPSC Civil Judge Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 - एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications