Trusted Source Image

RRB JE CBT-I Result 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, जोनवाइज मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 04:14 PM IST | 2 mins read

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी को तीन शिफ्टों में 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 574402 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। रिजल्ट के साथ ही, प्राधिकरण ने जोनवार कट-ऑफ अंक, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी की है।

आरआरबी जेई सीबीटी 1 जोनवार मेरिट लिस्ट में दूसरे चरण के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी जेई सीबीटी 1 जोनवार मेरिट लिस्ट में दूसरे चरण के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डीएमएस (DMS) और सीएमए (CMA) के पदों के लिए आयोजित पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस और जोनवार मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन (Merit) और विभिन्न पदों के लिए दी गई वरीयता (Preference) के आधार पर दूसरे चरण के लिए चुना गया है।

आरआरबी जेई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आज, 13 मई 2026 को शाम 5 बजे से रेलवे की वेबसाइट पर सक्रिय होने वाले लिंक के माध्यम से अपना व्यक्तिगत स्कोर, क्वालीफाइंग स्टेटस और अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं। आरआरबी जेई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी को तीन शिफ्टों में 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 574402 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। रिजल्ट के साथ ही, प्राधिकरण ने जोनवार कट-ऑफ अंक, स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी की है। सीबीटी 1 चरण उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार अब अगले चरण, यानी सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

RRB JE CBT 1 Result 2026: इन जोन्स के रिजल्ट जारी

आरआरबी ने चेन्नई, सिकंदराबाद, कोलकाता, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर और आरआरबी रांची जोन के रिजल्ट और कटऑफ अंक जारी किए हैं। शेष जोन्स के रिजल्ट और कटऑफ जल्द ही जारी होंगे। आरआरबी जेई सीबीटी 1 जोनवार मेरिट लिस्ट में दूसरे चरण के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

Also read Bihar Police SI Mains Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई मेंस एडमिट कार्ड जारी, 27 मई को परीक्षा

RRB JE CBT 2 2026: सीबीटी 2 का विवरण

आरआरबी जेई के दूसरे चरण (CBT-2) की परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी, जबकि ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। ध्यान रहे कि दूसरे चरण (CBT-2) में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications