Trusted Source Image

SBI TFO Recruitment 2026: एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन शुरू; पात्रता, फीस और वेतन जानें

Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 01:58 PM IST | 2 mins read

SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई टीएफओ चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है।

एसबीआई टीएफओ नोटिफिकेशन 2026 sbi.bank.in/web/careers पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसबीआई टीएफओ नोटिफिकेशन 2026 sbi.bank.in/web/careers पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज से नियमित आधार पर विशेषज्ञ कैडर अधिकारी (SCO) भर्ती 2026-27 के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 13 मई से 2 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक तथा IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस में प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। साथ ही, कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव हो। 30 अप्रैल, 2026 तक उम्मीदवार की आयु 23 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैंडिडेट को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत कुल 100 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 38, ओबीसी के 22, ईडब्ल्यूएस के 8, एससी के 14 और एसटी के 18 पद शामिल हैं। एसबीआई टीएफओ भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है।

Also readUPSC IFS Mains Final Result 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस फाइनल रिजल्ट जारी, 148 अभ्यर्थी चयनित

एसबीआई टीएफओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी उम्मीदवारों 750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसडी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून, 2026 है।

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक रहेगा। मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (डीए), एचआरए, सीसीए, पीएफ, अंशदायी पेंशन (एनपीएस), एलएफसी और चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एसईआई टीएफओ नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

SBI SCO Trade Finance Officer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई टीएफओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  • फिर, ‘विज्ञापन संख्या: CRPD/SCO/2026-27/05’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर जाएं और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications