Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read
पीएसईबी 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या नाम जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Download EBook
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से आज पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए पीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक दोपहर 12 बजे के आसपास उपलब्ध हो जाएगा। पंजाब बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में 2.65 लाख से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।
पीएसईबी 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या नाम जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। पंजाब बोर्ड द्वारा विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग) न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। पीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति व डिवीजन की जांच सकेंगे।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में PB12 <रोल नंबर> टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। पिछले वर्ष कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 93% दर्ज किया गया था।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: