Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
एचबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से कल एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। छात्र व उनके अभिभावक 14 मई को आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: HBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि, ‘कक्षा 10वीं का परिणाम 14 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा।’ इससे पहले, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 12 मई को जारी किया गया था, जिसमें कुल 84.67% विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा।
एचबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक और उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन 22 जिलों के बनाए गए 75 केंद्रों पर 2 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया गया था।
Also readHaryana Board Class 12 Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 84.67% विद्यार्थी पास
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल जीपीए, कुल अंक और विषयवार प्राप्त अंक जांच सकते हैं। पिछले वर्ष, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 17 मई, 2025 को जारी किया गया था, जिसमें रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 92.49% और प्राइवेट विद्यार्थियों का 73.08% दर्ज किया गया।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट जांच सकते हैं। इसके लिए, छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULTHB10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके इसे 56263 पर भेजना होगा। एचबीएसई 10वीं परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे: