Trusted Source Image

UPSC IFS Mains Final Result 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस फाइनल रिजल्ट जारी, 148 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read

यूपीएससी ने बताया है कि एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है। 71 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी रखी गई है। परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के अंक यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 148 उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। परिणाम मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है, जिसमें नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए गए थे। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा में नियुक्ति के लिए 148 उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

UPSC IFS Mains Result 2025: कैटेगरीवाइज चयनितों की संख्या

श्रेणी
चयनित उम्मीदवारों की संख्या
सामान्य
42
ई.डब्ल्यू.एस.
21
अन्य पिछड़ा वर्ग
52
अनुसूचित जाति
22
अनुसूचित जनजाति
11
कुल योग (TOTAL)
148

Also read UPSC NDA-NA-1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-एनए 1, सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 8826 एसएसबी के लिए चयनित

UPSC IFS Mains Result 2025: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

रैंक
रोल नंबर
अभ्यर्थी का नाम
1
0332660
बासवराज केम्पावाड
2
1512197
अंशुमान कुमार सिंह
3
6312068
सिद्धार्थ
4
0833493
करण कुमार सिंह
5
0805539
आंचल शर्मा
6
0306750
अनूप रेड्डी ए
7
0502603
अक्षत सिंघल
8
0402658
संकल्प दीक्षित
9
1221229
रवि लक्ष्मीप्रिया
10
0808117
अश्वनी कुमार राय
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications