HBSE 10th Result 2024: एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, आज से री-चेकिंग के लिए करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 01:36 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में 1,32,119 (96.32%) लड़कियां और 1,49,547 (94.22%) लड़के पास हुए हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज यानी 12 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया गया है। एचबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 में कुल 95.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.10% अधिक दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में 1,37,167 छात्राओं में से 1,32,119 (96.32 %) लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, एचबीएसई बोर्ड एग्जाम में 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 (94.22%) लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में कुल 2,86,714 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से सिर्फ 2,73,015 विद्यार्थी एचबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में पास हुए हैं। बता दें कि पिछले साल एचबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशच 65.43% दर्ज किया गया था।
एचबीएसई बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का भी मौका दिया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र अगले 20 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 10वीं परीक्षा के मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव करते हुए सीबीएसई पैटर्न पर कॉपियों की जांच की गई है। इस बार इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी के नंबर जोड़े गए हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल राजकीय विद्यालयों में 93.19% और प्राइवेट स्कूलों में 97.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
HBSE 12th Result 2024: कुल उत्तीर्ण छात्र
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा 30 अप्रैल को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में 85.31% छात्र पास हुए हैं। जिनमें से 82.52% लड़के और 88.14% लड़कियां पास हुई हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट रीचेकिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 तय की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई