HPSC Recruitment 2022: हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती दोबारा होगी शुरू, 1 मार्च से कर सकेंगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 07:25 PM IST | 2 mins read
हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा विज्ञापन संख्या-41/2022 के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू कर दी जाएगी। एचपीएससी द्वारा इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा राज्य में पशु चिकित्सा सर्जन के 383 पद भरे जाएंगे।
आयु सीमा-
हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला/ एससी/ बीसी-ए/ बीसी-बी/ ईएसएम और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट को 250 रुपये शुल्क के रूप में देना होगा। इसके अलावा हरियाणा स्टेट के सभी दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों (न्यूनतम 40%) को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
Also readHPSC HCS 2023 Result: हरियाणा सिविल सर्विस प्रीलिम रिजल्ट जारी, डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
शैक्षिक योग्यता-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक होना चाहिए। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम 1984 के अनुसार, हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद/ भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ पशु चिकित्सा व्यवसायी के रूप में उम्मीदवार पंजीकृत हो।
HPSC Veterinary Surgeon 2022: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 1 से 7 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Advertisements” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Advt. No. 41/2022” के सामने उपलब्ध “अप्लाई ऑनलाइन लिंक” पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया और वेतन-
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण के बाद अंतिम चयन सूची के आधार पर किया जाएगा। एचपीएससी पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-9 के अनुसार 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’