HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट्स घोषित, एडमिट कार्ड bseh.org.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 07:07 PM IST | 2 mins read
हरियाणा शिक्षण पात्रता परीक्षा हर साल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा आयोजित की जाती है। एचटीईटी लेवल 1, 2, 3 के लिए एक शिक्षण परीक्षा है। परीक्षा में प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पद शामिल हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की डेट्स घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एचटीईटी परीक्षा विभिन्न स्तरों के लिए 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
बोर्ड ने इस बार परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनुचित प्रथाओं को रोकने के लिए, सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV निगरानी और सिग्नल जैमर से लैस किया जाएगा और उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के लिए होम सेंटर आवंटित किए जाएंगे। इससे पहले मूल रूप से 7 और 8 दिसंबर 2024 को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
HTET Exam 2024: परीक्षा शेड्यूल
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा शेड्यूल के अनुसार एचटीईटी लेवल II परीक्षा (टीजीटी) शिफ्ट 1 में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एचटीईटी लेवल I परीक्षा (पीआरटी) आयोजित की जाएगी।
Htet new exam date 2024: परीक्षा लेवल
|
लेवल
|
पद
|
कक्षा
|
आयु वर्ग
|
|---|---|---|---|
|
लेवल 1
|
पीआरटी (PRT)
|
कक्षा 1 से 5
|
6 से 11 वर्ष के बच्चे
|
|
लेवल 2
|
टीजीटी (TGT)
|
कक्षा 6 से 8
|
11 से 16 वर्ष के बच्चे
|
|
लेवल 3
|
पीजीटी (PGT)
|
कक्षा 9 से 12
|
14 से 17 वर्ष के बच्चे
|
HTET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड
बीएसईएच परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एचटीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। HTET एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करके इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
HTET क्या है?
हरियाणा शिक्षण पात्रता परीक्षा हर साल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा आयोजित की जाती है। एचटीईटी लेवल 1, 2, 3 के लिए एक शिक्षण परीक्षा है। परीक्षा में प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पद शामिल हैं। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में पीआरटी/टीजीटी/पीजीटी शिक्षकों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को टीईटी प्रमाणपत्र मिलता है, जो अब जीवन भर के लिए वैलिड है।
अगली खबर
]SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट घोषित, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची
5 मई 2025 को आयोजित मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। एसबीआई मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें अगले राउंड के लिए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार