HSSC CET Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट किया जारी, 13657 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 8, 2024 | 04:31 PM IST | 1 min read
हरियाणा एसएससी सीईटी भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी परिणाम 2024 जारी कर दिया है। हरियाणा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एसएससी सेट परीक्षा 2024 में 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा का आयोजन पिछले साल यानी 21 और 22 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) द्वारा राज्य में ग्रुप डी के 13,657 रिक्त पद भरे जाएंगे।
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2024 देखने के लिए कैंडिडेट को नोटिफिकेशन पीडीएफ में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन उनके दावा किए गए सामाजिक-आर्थिक अंकों से स्वतंत्र है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read NMMS HARYANA Results: एनएमएमएस हरियाणा का रिजल्ट scertharyana.gov.in पर जारी
HSSC CET Result 2024: परिणाम डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर हरियाणा एसएससी सीईटी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए “परिणाम” टैब पर विजिट करें।
- अब, “Group D result for posts against Advt. No. 1/2023” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आयोग ने बताया कि यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एचएसएससी सीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आवंटित विभाग, बोर्ड निगम का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा शिफ्ट, एचएसएससी ग्रुप डी स्कोर और एचएसएससी ग्रुप डी कट-ऑफ जैसी जानकारी होती है।
Haryana SSC CET Result 2024: कट-ऑफ
एचएसएससी सीईटी कट-ऑफ अंक और स्कोर श्रेणी नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार देख सकते हैं:
|
वर्ग
|
कट-ऑफ अंक
|
कट-ऑफ स्कोर |
|---|---|---|
|
अनारक्षित (यूआर) |
77.8343117 |
81.369227 |
|
बैकवर्ड क्लास-ए (बीसीए) |
73.7172025 |
77.179062 |
|
बैकवर्ड क्लास-बी (बीसीबी) |
74.9725292 |
78.114291 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
74.7149166 |
78.114291 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
70.1809437 |
74.0022325 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल