Haryana NMMSS Admit Card 2026: हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 03:33 PM IST | 2 mins read
हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 'नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (NMMSS) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों bseh.org.in और scertharyana.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थिों को अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
एनएमएमएसएस परीक्षा हरियाणा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें चुने गए विद्यार्थियों को अपनी माध्यमिक शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
Haryana NMMSS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या SCERT हरियाणा की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएं।
- एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अब एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों, जैसे नाम, फोटो और परीक्षा केंद्र को जांच लें।
- अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
Haryana NMMSS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर या पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा केंद्र और पता
- तस्वीर और पहचान संबंधी अन्य विवरण
- परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
Haryana NMMSS Exam 2026: परीक्षा तिथि
एनएमएमएसएस परीक्षा 29 नवंबर 2026 को (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित या दिव्यांग छात्र (40% या उससे अधिक), जिन्हें लिखने के लिए किसी सहायक (स्क्राइब) की आवश्यकता है, उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी।
Haryana NMMSS Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
|
परीक्षा सेक्शन
|
शामिल विषय
|
प्रश्न
|
कुल समय
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक - सामान्य
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक - एससी / बीसी / दिव्यांग
|
|
भाग 1 -मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)
|
तार्किक क्षमता (Reasoning), विश्लेषण (Analysis), संश्लेषण (Synthesis)
|
90
|
90 मिनट
|
36
|
29
|
|
भाग 2 - शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)
|
विज्ञान (35), सामाजिक विज्ञान (35), गणित (20)
|
90
|
90 मिनट
|
36
|
29
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी