Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026 के तहत प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा और विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 और यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण शामिल है।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में प्लाटून कमांडर के 52 पद व ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पद सहित कुल 295 रिक्तियां भरी जाएंगी।
यूपीएसएसएससी हवलदार मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के तहत हवलदार प्रशिक्षक के कुल रिक्त 209 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में अंकित निर्देशों का अध्ययन कर परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र व मूल फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना चाहिए।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: