Haryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, जानें डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | October 24, 2025 | 12:37 PM IST | 1 min read
हरियाणा नीट यूजी सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा (DME Haryana) द्वारा 24 अक्टूबर को हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद uhsrugcounselling.com पर जाकर हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
हरियाणा नीट यूजी सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, केवल प्रवेश वेब पोर्टल के माध्यम से प्रोविजनल ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करने की तिथि 24 से 30 अक्टूबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों का भौतिक दस्तावेज सत्यापन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक (सुबह 9:00 बजे से) किया जाएगा। सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान में शामिल होने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2025 है।
ऑफिशियल वेबसाइट में कहा गया कि, “पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में प्रवेश समिति के समक्ष सभी मूल दस्तावेजों के साथ उम्मीदवारों का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।”
आगे कहा कि, राज्य में निजी विवि के अंतर्गत आने वाले किसी भी निजी चिकित्सा/ दंत चिकित्सा शैक्षणिक एवं अनुसंधान द्वारा अपने स्तर पर किया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Haryana NEET UG 2025 Seat Allotment Result: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाणा नीट यूजी 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाएं।
- राउंड 3 हरियाणा नीट यूजी 2025 सीट आवंटन परिणाम पर करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच