Haryana NEET UG 2025 Counselling: हरियाणा नीट यूजी राउंड 1 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | August 9, 2025 | 04:21 PM IST | 2 mins read
हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अगस्त (शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर), हरियाणा द्वारा हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य मेडिकल उम्मीदवार 12 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट uhsr.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85% सीटें भरी जाएंगी।
सीटें नीट स्कोर और उम्मीदवारों की कॉलेज वरीयता के आधार पर आवंटित की जाएंगी। पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2500 रुपये, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 1250 रुपये और एनआरआई वर्ग के लिए 10,000 रुपये है।
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 अगस्त को जारी की जाएगी। अगर उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लिस्ट पर कोई आपत्ति है तो वे 14 अगस्त को ही ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Haryana NEET 2025 Counselling: आवंटन सूची 14 अगस्त को
आपत्तियों के निस्तारण के बाद, संशोधित आवंटन सूची भी 14 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। 14 से 19 अगस्त, 2025 (रात 8 बजे तक) तक ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा की जा सकेगी। 20 से 22 अगस्त के बीच दस्तावेज सत्यापन होगा।
इसके बाद 20 से 23 अगस्त तक प्रोविजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवंटित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 अगस्त (शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है।
Haryana NEET UG Counselling: एमबीबीएस शुल्क एवं बॉन्ड राशि
हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरंभ में ली जाने वाली वार्षिक फीस का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
|
एमबीबीएस वर्ष |
सरकारी मेडिकल कॉलेज का वार्षिक शुल्क |
सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेज का वार्षिक ट्यूशन शुल्क |
|---|---|---|
|
प्रथम वर्ष |
₹80,000 |
₹1,80,000 |
|
द्वितीय वर्ष |
₹86,141 |
₹1,80,000 |
|
तृतीय वर्ष |
₹92,896 |
₹1,80,000 |
|
चतुर्थ वर्ष |
₹1,00,327 |
₹1,80,000 |
|
पंचम वर्ष |
₹63,546 |
₹90,000 |
|
कुल |
₹4,22,910 |
₹8,10,000 |
एमबीबीएस पूर्ण होने के बाद सरकारी सेवा हेतु बॉन्ड राशि
एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद सरकारी सेवा चुनने वाले छात्रों को कुल वार्षिक शुल्क के बदले 30 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। लेकिन, महिला उम्मीदवारों को इस बॉन्ड राशि पर 10% की छूट दी जाएगी।
|
संस्थान |
पुरुष उम्मीदवारों के लिए बॉन्ड राशि |
महिला उम्मीदवारों के लिए बॉन्ड राशि (10% कम) |
|---|---|---|
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज |
₹25,77,090 |
₹23,19,381 |
|
सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेज (MAMC, अग्रोहा) |
₹21,90,000 |
₹19,71,000 |
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन जारी, 14 अगस्त से करें रिपोर्टिंग
एमसीसी द्वारा चॉइस भरने की प्रक्रिया 11 अगस्त तक बढ़ाया गया था। प्राधिकरण द्वारा 13 अगस्त को फाइनल नतीजे घोषित किए गए। इससे पहले राउंड 1 का परिणाम 11 अगस्त को घोषित होने वाला था, लेकिन इसे बाद में टाल दिया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र