HSSC CET Main Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप सी मेन एग्जाम आंसर की hssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 21, 2024 | 09:40 PM IST | 1 min read
हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को किया गया था। प्रोविजनल उत्तर कुंजी की आपत्तियां मिलने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप-सी (1, 2 व 49बी) के लिए मेन एग्जाम आंसर की आज यानी 21 फरवरी को जारी कर दिया है। सीईटी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को प्रदेश भर में बनाए गए एग्जाम सेंटर्स में किया गया था। ग्रुप-1 के लिए मुख्य परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की गई थी। वहीं, ग्रुप-2 और ग्रुप-49बी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) मुख्य का आयोजन शाम के सत्र में किया गया था।
हरियाणा ग्रुप-सी मेन एग्जाम आंसर की में दिए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर उम्मीदवार 22 से 24 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। कैंडिडेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही चुनौती दे सकते हैं। दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम जारी किया जायेगा।
आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार को पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद उपलब्ध “उत्तर कुंजी पर आपत्ति आमंत्रित करना (समूह संख्या 01, 02 और 49-बी परीक्षा तिथि 18.02.2024)” लिंक पर क्लिक कर अपने उत्तर को चुनौती दे सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-सी के 31,529 पद भरे जाएंगे।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी मेन आंसर की 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
ग्रुप सी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद पेज के नीचे ‘पब्लिक नोटिस’ पर जाएं।
- अब ग्रुप 1, 2 व 49बी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करें।
- प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]CBSE 2024: दुबई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का खुलेगा क्षेत्रीय कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में सीबीएसई कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। दुबई कार्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज