HPSC HCS 2023 Result: हरियाणा सिविल सर्विस प्रीलिम रिजल्ट जारी, डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 10:41 PM IST | 1 min read
एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मेन एग्जाम में बैठने के लिए पात्र होंगे। एचसीएस मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च को आयोजित होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (एचसीएस) प्रीलिम रिजल्ट आज यानी 27 फरवरी को जारी कर दिया है। एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
एचपीएससी हरियाणा सिविल सर्विसेस लिखित प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही एचसीएस मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 121 रिक्त पद भरे जाएंगे।
एचसीएस मेन एग्जाम 30 और 31 मार्च 2024 को आयोजित होगा। जिसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। एचसीएस भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के लिए फाइनल सूची तैयार की जाएगी। अंतिम सूची के आधार पर एचपीएससी द्वारा कैंडिडेट का चयन किया जाएगा।
एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 12 फरवरी को जारी की गई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों से 13 से 15 फरवरी 2024 तक आपत्तियां मांगी गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
HPSC HCS Prelims Result 2023: डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एचसीएस 2023 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर जांचना होगा।
- अभ्यर्थी पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल कर हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें