Gurugram School Closed: बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण गुरुग्राम में 12वीं तक के सभी स्कूल 25 नवंबर तक रहेंगे बंद
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
संबंधित जिला उपायुक्तों को एक्यूआई की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद करने या न करने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।
नई दिल्ली: गुरुग्राम (हरियाणा) में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण उपायुक्त कार्यालय (DC) ने कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। गुरुग्राम के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के कारण सभी भौतिक कक्षाएं 25 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगी।
डीसी ग्ररुग्राम ने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “इस दौरान सभी सरकारी और निजी दोनों में कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।” यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशानुसार बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित उपायुक्तों को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद करने या न करने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।”
Also read Noida Schools News: नोएडा के सभी स्कूलों में 25 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं, वायु प्रदूषण के चलते फैसला
आगे कहा गया कि, “जिला गुरुग्राम के लगभग सभी शहरी और ग्रामीण भागों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर गंभीर श्रेणी में है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है कि जिला गुरुग्राम के सभी क्षेत्रों (शहरी और ग्रामीण) में कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी भौतिक कक्षाएं 25 नवंबर, 2024 तक बंद रहेंगी।”
उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिला गुरुग्राम के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इससे पहले, गुरुग्राम जिले में कक्षा 12वीं कक्षा तक की सभी भौतिक कक्षाएं 19 नवंबर से 23 नवंबर, 2024 तक बंद रहने की घोषणा की गई थी।
गुरुग्राम के एआईक्यू में सुधार नहीं होने के चलते एक बार फिर डीसी कार्यालय द्वारा 24 नवंबर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले, निर्देश जारी कर कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद करने की बात कही गई थी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय गुरुग्राम के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी