Gujarat NMMS Answer Key 2024: गुजरात एनएमएमएस आंसर-की sebexam.org पर जारी; 22 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | April 18, 2024 | 12:15 PM IST | 2 mins read
एनएमएमएस गुजरात परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
नई दिल्ली: गुजरात एनएमएमएस अनंतिम उत्तर कुंजी राज्य परीक्षा बोर्ड (एसईबी) गांधीनगर द्वारा जारी की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसईबी की आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया है। एसईबी ने अधिसूचना जारी करते हुए आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया उम्मीदवारों के साथ साझा की है।
New: NMMS Important Questions 2027 with Answer Key
NMMS QP's: Uttar Pradesh | Haryana | Tamil Nadu | Puducherry | Gujarat | Delhi | Telangana
NMMS: Sample Papers | Mock Test
गुजरात एनएमएमएस परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि उम्मीदवार प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के संबंध में अभ्यावेदन देना चाहते हैं, तो बोर्ड द्वारा जारी किए गए फॉर्म में सभी विवरण भरें और राज्य की ईमेल आईडी sebg.query@gmail.com पर मेल करें। यदि एक से अधिक प्रश्न प्रस्तुत करना हो तो प्रत्येक प्रश्न को एक अलग शीट में प्रस्तुत करें।
बोर्ड ने कहा है कि पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए सिर्फ सरकारी प्रकाशनों/साहित्य को ही आधार बनाया जा सकता है। असमर्थित प्रस्तुतियाँ और समय सीमा से परे प्राप्त प्रस्तुतियाँ पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल निर्धारित समय सीमा अर्थात 22 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।
Also read Maharashtra NMMS 2023-24: महाराष्ट्र एनएमएमएस स्कॉलरशिप चयन सूची nmmsmsce.in पर जारी
Gujarat NMMS Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
एनएमएमएस गुजरात उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं।
- Latest Updates अनुभाग में, Gujarat NMMS Answer Key 2024 Link' पर क्लिक करें।
- Gujarat NMMS Answer Key स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित होगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने अंको गणना करें।
- यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि है तो अधिसूचना के अनुसार आपत्ति ईमेल के माध्यम से भेजें।
बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी के लिए 32%) सुरक्षित करना आवश्यक है। छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 8 के चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी