Gujarat HC Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 245 पदों पर निकली भर्ती, 26 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
गुजरात एचसी में स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के 244 पद अधीनस्थ न्यायालय और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 का एक पद औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय में भरा जाएगा।
नई दिल्ली: गुजरात हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के रिक्त 245 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2024 से शुरू की गई है।
इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन के लिए एससी/ एसटी/ ओबीसी (एसईबीसी)/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच/ भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। गुजरात हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई 2024 तय की गई है।
Gujarat HC Stenographer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
इग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (क्लास-2):
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट।
- कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज हो।
- अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान हो।
इग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (क्लास-3):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड में स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट।
- कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज।
- अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषा का नॉलेज।
इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात हाई कोर्ड में स्टेनोग्राफर के कुल 245 पद भरे जाएंगे। जिनमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 व ग्रेड-3 के 122-122 पद अधीनस्थ न्यायालय और ग्रेड-2 का एक पद औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय में भरा जाएगा। गुजरात हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Gujarat HC Stenographer Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट आसानी से गुजरात एचसी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- फिर, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और एजुकेशनल डिटेल भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Gujarat High Court Stenographer Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न और वेतन
परीक्षा पैटर्न-
- एलिमिनेशन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप - एमसीक्यू) : 100 अंक
- स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट : 70 अंक
- इंटरव्यू : 30 अंक
वेतन-
- इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-2: 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह
- इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-3: 39,900 से 1,26,600 रुपये प्रतिमाह
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार