GSEB 10th, 12th Result 2024: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम जल्द जारी करेगा, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 03:14 PM IST | 2 mins read
गुजरात बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा जल्द ही जीएसईबी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2 मई से 7 मई 2024 के बीच किसी भी समय घोषित हो सकता है।
आधिकारिक घोषणा के बाद गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। गुजरात बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन संबंधित नोटिफिकेशन नतीजों के बाद जारी किया जाएगा। इस दौरान जीएसईबी कंपार्टमेंट एग्जाम डेट की भी घोषणा करेगा।
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। जीएसईबी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 के साथ टॉपर्स के नाम, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
हालाँकि, जीएसईबी द्वारा अभी तक गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च और जीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना स्कोर एसएमएस और बोर्ड द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस वर्ष, गुजरात बोर्ड हाई स्कूल एग्जाम 2024 में करीब 7.34 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा में 4.77 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बता दें कि, पिछले वर्ष गुजरात बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2023 का उत्तीर्ण प्रतिशत 65.58% दर्ज किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल