GSEB HSC Hall Ticket 2024: जीएसईबी एचएससी साइंस प्रैक्टिकल का एडमिट कार्ड जारी, gseb.org से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 06:02 PM IST | 1 min read
गुजरात बोर्ड ने एचएससी साइंस प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जीएसईबी एचएससी साइंस स्ट्रीम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड की हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों gsebeservice.com या gseb.org पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। जीएसईबी 12वीं का एडमिट कार्ड 2024 फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
गुजरात बोर्ड की तरफ से जारी एचएससी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 11 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड पीडीएफ फाइल के रूप में फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के महीने में परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। जिसे सिर्फ स्कूल ऑफिशियल ही डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अपना एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे संभालकर रखना चाहिए।
स्कूलों को ऐसे करना होगा डाउनलोड
- सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- 'जीएसईबी 12वीं हॉल टिकट 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्कूल इंडेक्स नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- गुजरात बोर्ड एचएससी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करें।
- जीएसईबी एचएससी एडमिट कार्ड 2024 की हार्ड कॉपी लें।
- अब इसे छात्रों के बीच वितरित करें।
अगली खबर
]SSC Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी - डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ssc.nic.in पर करें चेक
SSC Result 2023: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी