GSEB HSC Science Answer Key 2024: जीएसईबी 12वीं साइंस परीक्षा के लिए आंसर की gseb.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 06:56 PM IST | 2 mins read
गुजरात बोर्ड इंटरमीडिएट विज्ञान प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ अभ्यर्थी शुल्क भुगतान के साथ 30 मार्च 2024 तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचएसई) ने आज यानी 27 मार्च को कक्षा 12वीं साइंस परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। छात्र जीएसईबी एचएससी उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएसईबी कक्षा 12वीं विज्ञान बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र प्रोविजन आंसर की के खिलाफ 30 मार्च शाम 6 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं। अभ्यर्थियों को गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस एग्जाम आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
छात्रों को सहायक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां और भुगतान किए गए चालान की एक प्रति दी गई ईमेल आईडी gsebsciencekey2024@gmail.com पर भेजनी होगी। गुजरात बोर्ड ने बताया कि छात्र द्वारा उठाई गई चुनौती सही होने पर प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
Also read GUJCET Hall Ticket 2024: गुजरात सीईटी एडमिट कार्ड gujcet.gseb.org पर जारी, 31 मार्च को होगी परीक्षा
बोर्ड ने जारी सूचना में बताया कि, “विज्ञान स्ट्रीम गणित (050), रसायन विज्ञान (052), भौतिक विज्ञान (054), लाइफ साइंस (056) के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कक्षा 12वीं साइंट प्रोविजन आंसर की गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई।”
GSEB HSC Science Answer Key 2024: डाउनलोड करें
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस परीक्षा 2024 में शामिल छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर प्रारंभिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- जीएसईबी एचएससी उत्तर कुंजी 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और पीडीएफ फाइन डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- शुल्क का भुगतान करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
बोर्ड बैंक अकाउंट नंबर:
छात्रों को गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के शुल्क का भुगतान चालान के रूप में करना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई बैंक अकाउंट नंबर ‘32486808948’ और पैन नंबर ‘AAALS0329Q’ जारी किया है। चालान के अतिरिक्त अन्य मोड में शुल्क भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल