GPAT Answer Key 2026: जीपैट प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट natboard.edu.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 09:32 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 12 मार्च को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जीपैट आंसर की 2026 और जीपैट रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
जीपैट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी से असंतुष्ट छात्र प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से चुनौती दे सकते हैं। जीपीएटी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 3 दिनों तक खुली रहेगी।
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा। जीपैट 2026 रिजल्ट संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार जीपैट आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जीपीएटी 2026 परीक्षा 7 मार्च को देश भर के 114 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जीपैट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।
जीपैट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। जीपैट का आयोजन मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट करें।
GPAT 2026 Answer Key: डाउनलोड करें
जीपैट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- ‘एग्जामिनेशन’ टैब के अंतर्गत GPAT लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- जीपैट 2026 प्रोविजनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार